BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7

Published on 10 Mar 2013 ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH. http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM http://youtu.be/oLL-n6MrcoM

Welcome

Website counter
website hit counter
website hit counters

Wednesday, July 10, 2013

पिछले दो साल में भारत में भ्रष्टाचार बढ़ा

पिछले दो साल में भारत में भ्रष्टाचार बढ़ा

Wednesday, 10 July 2013 10:34

नयी दिल्ली। देश में पिछले दो साल में भ्रष्टाचार बढ़ा है। एक अध्ययन में तीन चौथाई भारतीयों का कहना है कि पिछले दो साल में भ्रष्टाचार बढ़ा है और इतने ही लोग इसे एक बड़ी समस्या मानते हैं। ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल द्वारा कराए गए एक वैश्विक अध्ययन में यह बात सामने आई है।
ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल के वैश्विक भ्रष्टाचार बैरोमीटर 2013 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 40 प्रतिशत लोगों का मानना है कि देश में भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है, 31 प्रतिशत लोगों ने कहा कि पिछले दो साल में यह बढ़ा है।
इसी तरह, 47 प्रतिशत लोगों को लगता है कि यह एक गंभीर समस्या है, जबकि 33 प्रतिशत लोग मानते हैं कि यह एक समस्या है। ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल ने 107 देशों में 1,14,000 लोगों के बीच यह सर्वेक्षण कराया है। भारत में सितंबर,2012 और मार्च, 2013 के बीच 1,025 लोगों के बीच यह सर्वेक्षण किया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 86 प्रतिशत लोग सोचते हैं कि राजनीतिक दल भ्रष्टाचार से प्रभावित हैं, जबकि 65 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इससे संसद भी प्रभावित है। न्यायपालिक के मामले में 45 प्रतिशत लोगों का मानना है कि यह संस्थान में भ्रष्टाचार से प्रभावित है।
सर्वेक्षण में 41 प्रतिशत लोग मानते हैं कि मीडिया भी इस समस्या की चपेट में है, जबकि 50 प्रतिशत लोग मानते हैं कि व्यवसायी वर्ग भी भ्रष्टाचार से प्रभावित हैं।
पुलिस के मामले में 75 प्रतिशत लोग मानते हैं कि पुलिस प्रशासन भ्रष्टाचार से प्रभावित है, जबकि सरकारी अधिकारियों व नौकरशाहों के मामले में 65 प्रतिशत मानते हैं कि सरकारी अधिकारी व नौकरशाह भ्रष्टाचार की गिरफ्त में हैं।

No comments:

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...