| Wednesday, 28 March 2012 18:46 |
पुलिस ने आरएमएल अस्पताल के द्वार पर और अस्पताल परिसर के अंदर सुरक्षा बढ़ा दी है। अस्पताल में तैनात एक पुलिसकर्मी ने बताया, ''वे कहीं भी प्रदर्शन शुरू कर सकते हैं, इसलिए हमें अस्पताल और उसके इर्दगिर्द सतर्क रहने को कहा गया है।'' खबर लिखे जाने तक येशी का शव अस्पताल में ही था। अस्पताल के बाहर येशी के शव को लेने आये एक तिब्बती ने कहा, ''हमारे कई साथी तिब्बती जंतर मंतर पर येशी के लिए दुआ करने को लेकर एकत्र हुए थे लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मैं वहां से भाग गया और यहां आ गया।'' येशी 2006 में भारत आया था। वह पिछले दो साल से यहां मजनू का टीला के पुराने शिविर में रह रहा था। वह अपने पांच भाई बहन में सबसे छोटा था।
|
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago
No comments:
Post a Comment