BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7

Published on 10 Mar 2013 ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH. http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM http://youtu.be/oLL-n6MrcoM

Welcome

Website counter
website hit counter
website hit counters

Friday, January 20, 2012

सभी वर्ग को लुभाने की कोशिश की सपा ने घोषणापत्र में

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र में युवकों, छात्रों, किसानों, गरीबों और मुसलमानों को लुभाने की कोशिश की है। इसमें 12वीं उत्तीर्ण छात्रों को लैपटाप, मुसलमानों को जनसंख्या आधारित आरक्षण, 22 घंटे बिजली देने तथा 65 वर्ष के किसानों को पेंशन देने का वादा किया है। 
समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की मौजूदगी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने पार्टी के घोषणापत्र को आज जारी किया, जिसमें समाज के सभी वर्गो महिलाओं, युवकों, किसानों, छात्रों, गरीबों, मुसलमानों और रिक्शा चालकों तक की जरुरतों और विकास के साथ साथ प्रदेश में न केवल स्वच्छ शासन और प्रशासन बल्कि बेहतर कानून व्यवस्था का वादा किया गया है। 
घोषणापत्र में राज्य में पिछले पांच सालों के बसपा शासनकाल पर तीखे प्रहार करते हुए कहा गया है कि बसपा राज में प्रदेश में लूट, भ्रष्टाचार, निर्दोष लोगों के उत्पीड़न, बलात्कार और जंगलराज जैसा माहौल बना रहा है। 
घोषणापत्र में यह भी कहा गया है कि मायावती सरकार ने मजबूत कानून व्यवस्था का भरोसा देकर पूरे राज्य को लुटेरे माफियाओं के हवाले कर दिया गया। पूरे प्रशासन पर भ्रष्ट अधिकारियों का नियंत्रण रहा और ईमानदार तथा कर्मठ अधिकारी अंधेरी कोठरी में धकेल दिया तथा बसपा शासनकाल में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का नया कीर्तिमान बनाने का आरोप लगाया है। 
उत्तर प्रदेश में मुख्य प्रतिपक्षी दल समाजवादी पार्टी


अपने घोषणापत्र में सत्ता में आने पर 12वीं कक्षा पास करने पर सभी छात्रों को लैपटाप देने के साथ साथ स्नातक स्तर तक लड़कियों को मुफ्त शिक्षा का वादा किया है। 
सपा ने अपने चुनावी वादे में कहा है कि कक्षा आठ तक सभी को पुस्तकें मुफ्त और गरीब छात्रों के लिए छात्रावास और नि: शुल्क कोचिंग की सुविधा सुनिश्चित की जायेगी।
घोषणापत्र में सपा ने कहा है कि उनकी सरकार सत्ता में आयी तो छोटे और सीमांत किसानों को कृषि कार्य के लिए चार प्रतिशत पर रिण मुहैया कराया जायेगा तथा सरकार के सिचाईं के जितने भी साधन है उनसे किसानों को पानी मुफ्त दिया जायेगा। 
65 साल की उम्र के छोटी जोत के किसानों को पेंशन देने इंतजाम किया जायेगा, जबकि किसान की किसी आपदा में मृत्यु हो जाती है तो सरकार उसके परिवार को पांच लाख रुपया देना सुनिश्चित करेगी। 
सपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में कहा कि किसानों को उत्तम किस्म के बीज और खाद समय पर उपलब्ध कराने का पुख्ता इंतजाम किया जायेगा तथा नकली खाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। 
भूमि अधिग्रहण पर अपनी राय स्पष्ट करते हुए सपा ने घोषणापत्र में कहा है कि किसानों को दो फसल देने वाली जमीन का उद्योग एवं बुनियादी ढांचा निर्माण के लिए अधिग्रहण पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा और अगर अधिग्रहण आवश्यक तो किसान को सर्किल रेट से छह गुना अधिक कीमत दी जायेगी।

No comments:

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...